Saturday, February 14, 2026

एफआईआर दर्ज करने अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

कोरबा।रायगढ़ में तहसीलदार-अधिवक्ताओं के बीच मारपीट की घटना को लेकर कोरबा में राजस्व न्यायालयों में किए गए तालाबंदी पर 5वें दिन भी अधिवक्ता संघ के तेवर तल्ख रहे। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गणेश कुलदीप के नेतृत्व में संघ के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने जिला न्यायालय के मुख्य द्वार के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया।
इस दौरान न्यायालयों में तालाबंदी करने पर राजस्व अमले के जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर की मांग की गई। अध्यक्ष गणेश कुलदीप के मुताबिक रायगढ़ में राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने अधिवक्ताओं से मारपीट की। मामले में झूठा केस दर्ज करवाकर दबाव बनाते हुए उनकी गिरफ्तारी कराई गई। जिसके विरोध में प्रदेशभर में अधिवक्ता संघ प्रदर्शन कर रहा है। जिला अधिवक्ता संघ समेत जिले के सभी कोर्ट से जुड़े संघ भी रायगढ़ के अधिवक्ताओं के समर्थन में आनदोलनरत है।
जो न्याय मिलने तक जारी रहेगा। कोरबा के राजस्व न्यायालयों में मनमानीपूर्वक तालाबंदी करने पर पुलिस से एफआईआर की मांग की गई थी जो अब तक नहीं हुई है। राजस्व विभाग के भ्रष्टाचार व तानाशाही के विरूद्ध एक दिवसीय धरना दिया गया है। एफआईआर नहीं होने पर आगे अनिश्चिकालीन धरना की तैयारी है।

.

Recent Stories