Saturday, February 14, 2026

एनटीपीसी ने पहाड़ी कोरवा बच्चों की शिक्षा के लिए 23.5 लाख की सहयोग राशि सौंपी

कोरबा। एनटीपीसी बिजली उत्पादन के साथ सामाजिक सरोकार का कार्य भी करती है। शुक्रवार को एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक विश्वरूप बसु ने पहाड़ी कोरवा बच्चों की शिक्षा और कोविड नियंत्रण के लिए कलेक्टर रानू साहू को 23.5 लाख रुपए की सहयोग राशि सौंपी। एकलव्य आवासीय आदर्श विद्यालय छुरी कला में 55 पहाड़ी कोरवा जनजाति के बच्चे पढ़ाई कर हैं। इनकी जरूरतें स्कूल बैग, ड्रेस, पौष्टिक आहार, ट्यूशन फीस समेत अनन्या कार्यों के लिए यह राशि खर्च की जाएगी। कलेक्टर ने एनटीपीसी की इस पहल की प्रशंसा की।

.

Recent Stories