इमरान फॉरेन फंडिंग केस में दोषी करार:भारत समेत कई देशों से अरबों रुपए चंदा लिया, 13 अकाउंट्स में ब्लैक मनी छिपाई

8 साल पुराने फॉरेन फंडिंग केस में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी दोषी करार दिए गए हैं। इलेक्शन कमीशन ऑफ पाकिस्तान (ECP) ने इमरान को नोटिस देकर पूछा है कि उनके तमाम अकाउंट्स सीज क्यों नहीं कर दिए जाएं।

इमरान और PTI ने पहले भी इस मामले में जवाब नहीं दिए थे। कमीशन के फैसले के मुताबिक- PTI ने 34 विदेशी नागरिकों और 351 कंपनियों से चंदा लिया। सिर्फ 8 जनरल अकाउंट्स की जानकारी दी, 13 में ब्लैक मनी रखा और इन्हें छिपाया। इसके अलावा 3 खाते ऐसे भी हैं, जिनकी गहन जांच जारी है। कमीशन को इमरान ने झूठा हलफनामा दिया।

पाकिस्तान के अखबार ‘द न्यूज’ ने इलेक्शन कमीशन के डॉक्यूमेंट्स के हवाले से कहा- इमरान और PTI ने अमेरिका में रहने वाली भारतीय मूल की बिजनेस वुमन रोमिता शेट्टी से करीब 14 हजार डॉलर डोनेशन लिया।

क्यों फंसे खान

इमरान और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पर आरोप थे कि उन्होंने भारत समेत कई देशों से अरबों रुपए का फंड जुटाया और इसकी जानकारी सरकार, इलेक्शन कमीशन या फाइनेंस मिनिस्ट्री को नहीं दी।

खास बात यह है कि इमरान चार महीने पहले तक जिन चीफ इलेक्शन कमिश्नर सिकंदर सुल्तान राजा की तारीफ करते नहीं थकते थे, अब उन्हें ही हटाने की मांग कर रहे थे। खान और उनकी पार्टी के तमाम अकाउंट्स सीज कर दिए गए हैं। ताउम्र चुनाव लड़ने पर रोक लगाई जा सकती है। पार्टी पर भी बैन लगाया जा सकता है। पाकिस्तान में विदेश से कोई पॉलिटिकल डोनेशन हासिल करना गैरकानूनी है।

.

Recent Stories