Sunday, February 15, 2026

आम जनता को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना राज्य सरकार की योजनाओं का उद्देश्य : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आमजनता को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए विशेष योजनाएं बनाई हैं। ये योजनाएं आज विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल के रूप में पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। छत्तीसगढ़ में न सिर्फ किसानों, बल्कि सभी वर्गाें के हितों का ध्यान रखा जा रहा है। किसानों, महिलाओं, युवाओं सहित व्यापार और उद्योग जगत को भी नई सहूलियतें दी गई। श्री बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन के ठाकुराईन टोला में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले भूमिहीन किसानों के लिए भी योजना आरंभ की गई है। इसके तहत भूमिहीन श्रमिकों को राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत साल में 6000 रुपये की मदद दी जा रही है। सांसद श्री राहुल गांधी ने भी इसकी प्रशंसा की है। उन्होंने इसकी राशि और बढ़ाने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास के मॉडल को समझने केंद्रीय टीम भी आने वाली है। अवारा मवेशियों की समस्या को देखते हुए छत्तीसगढ़ में गौठान योजना बनाई गई, जो सफल भी रही। उत्तर प्रदेश में अवारा मवेशियों की समस्या वहाँ बहुत बड़ी समस्या है और वहां भी इस समस्या से निजात पाने के लिए छत्तीसगढ़ में किए गए नवाचारों की ओर दृष्टि गई है।

.

Recent Stories