Monday, January 19, 2026

अलसुबह बारिश के बाद छायी रही बदली, केन्द्रों में रखे धान को तिरपाल से ढंका

अलसुबह बारिश के बाद छायी रही बदली, केन्द्रों में रखे धान को तिरपाल से ढंका

कोरबा। सोमवार की अलसुबह हुई बारिश के बाद दिनभर बदली छायी रही। हालांकि कुछ समय के लिए दोपहर में धूप जरूर निकली थी। लेकिन इसके बाद फिर से आसमान में बादल छा गए। मौसम के बदले मिजाज से खरीदी केन्द्रों में रखे धान को बारिश में भीगने से बचाने तिरपाल से ढंका गया।
मौसम के बदलने का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ा है। बदली से ठंड गायब हो गई है। वहीं जिले के अधिकतम व न्यूनतम तापमान के पारा में बढ़ोत्तरी हुई है। रात में भी अब कम ठंड लग रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान का पारा 16 डिग्री पर रहा। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो से तीन दिन तक आसमान में बदली रहेगी। कई क्षेत्रों में बारिश भी हो सकती है।

.

Recent Stories